कुछ भी हो वो अब दिल से जुदा हो नहीं सकते…

कुछ भी हो वो अब दिल से जुदा हो नहीं सकते
हम मुजरिम ए तौहीन ए वफ़ा हो नहीं सकते,

ऐ मौज ए हवादिस तुझे मालूम नहीं क्या
हम अहल ए मोहब्बत हैं फ़ना हो नहीं सकते,

इतना तो बता जाओ ख़फ़ा होने से पहले
वो क्या करें जो तुम से ख़फ़ा हो नहीं सकते,

एक आप का दर है मेरी दुनिया ए अक़ीदत
ये सज्दे कहीं और अदा हो नहीं सकते,

अहबाब पे दीवाने ‘असद’ कैसा भरोसा
ये ज़हर भरे घूँट रवा हो नहीं सकते..!!

~असद भोपाली


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply