किस ओर ये सफ़र है, संभल जाइए

किस ओर ये सफ़र है, संभल जाइए
कौन कब किस डगर है, संभल जाइए,

नेक रस्ते पे चलते हुए आज कल
हर आदमी दर ब बदर है, संभल जाइए,

चाहे कहिए सड़क इसको या एक नदी
इस कदर ये रह गुज़र है, संभल जाइए,

क्या गिनना ? दर्द कितने दिए आपने
ये कोई शराफ़त नहीं है, संभल जाइए,

जान सस्ती मगर चीजे महँगी यहाँ
बाक़ी सब बेअसर है, संभल जाइए…!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply