काम उसके सारे ही सय्याद वाले है…

काम उसके सारे ही सय्याद वाले है
मगर मैं उसे बहेलिया नहीं लिखता

सर्दियाँ जितनी हो सब सह लेता हूँ
कमज़र्फ धूप को अर्ज़ियाँ नहीं लिखता

शहर भी अब मुझे याद नहीं करता
गाँव भी हमको चिठ्ठियाँ नहीं लिखता

सफ़हे सादा ही छोड़ दिया करता हूँ
मगर कभी मैं तल्खियाँ नहीं लिखता..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply