जिसके साथ अपनी माँ की दुआएँ होती है

जिसके साथ अपनी माँ की दुआएँ होती है
उसके मुक़द्दर में जन्नत की हवाएँ होती है,

जिसे माँ की गोद से अच्छा दरस मिला हो
वही जानता है कि माँ की क़दर क्या होती है,

औलाद ग़मों को कभी छिपा नहीं सकती
माँ बच्चों की हर बात से आगाह होती है,

जिन लोगों की माएँ दुनियाँ में नहीं हैं
कभी उनसे पूछो कि माँ क्या होती है ?

जिस बेटी को मा से हया का जेवर मिला हो
ज़िन्दगी के सफ़र में वो बा हया होती है,

जिसे शख्स को अपने माँ की दुआ मिल जाए
उसके साथ यक़ीनन रब की रज़ा होती है..!!

Leave a Reply