एक मकाँ और बुलंदी पे बनाने न दिया

एक मकाँ और बुलंदी पे बनाने न दिया
हमको परवाज़ का मौक़ा ही हवा ने न दिया,

तू ख़ुदा बन के मिटाएगा हमें ही एक दिन
सर तेरे दर पे इसी डर ने झुकाने न दिया,

मुत्तहिद होने का जज़्बा था सभी में लेकिन
मुत्तहिद होने का मौक़ा ही हवा ने न दिया,

तुम पे छा जाते शजर बनते जो नन्हे पौधे
तुम ने अच्छा ही किया पाँव जमाने न दिया,

वो तो आमादा था बंदों की शिकायत सुन कर
कुछ फ़रिश्तों ने ज़मीं पर उसे आने न दिया,

आप डरते हैं कि खुल जाए न असली चेहरा
इस लिए शहर को आईना बनाने न दिया..!!

~मंज़र भोपाली


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply