दरिन्दे खून बहने का इंतज़ार करेंगे

दरिन्दे खून बहने का इंतज़ार करेंगे
भरे पेट वाले अब भूखो पे वार करेंगे,

वतन में क़त्ल ए आम की तैयारी है
कुछ लोग नफ़रत का कारोबार करेंगे,

जो हमेशा से वतन ही जलाते आए है
वही अब फिर शहर को रेगज़ार करेंगे,

पहले वतन की ज़मीं को ज़ख्मी करेंगे
और फिर आसमां को तार तार करेंगे,

मगर हम तो इनसे न कभी बात करेंगे
और न कभी अब इनका ऐतबार करेंगे..!!

~दर्पन कानपुरी


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply