जवाब उसका नहीं है कोई लाज़वाब है वो

ग़ज़ल का हुस्न और गीत का शबाब है वो
नशा है जिसमे सुखन का वही शराब है वो

उसे न देख एक महकता हुआ गुलाब है वो
तन्हा ही कितनी निगाहों का इंतेखाब है वो

मिसाल मिल न सकी कायनात में उसकी
जवाब उसका नहीं है कोई लाज़वाब है वो

मेरी इन आँखों को ताबीर मिल नहीं पाती
जिसे मैं देखता रहता हूँ ऐसा एक ख़्वाब है वो

न जाने कितने हिज़ाबो में छुपा है वो मगर
निगाह ए दिल से जो देखूँ तो बेहिज़ाब है वो

वो आया है पूछने मुझसे हाल मेरा मगर मैं
कैसे बताऊँ कि सुकुन ए दिल में इज़्तिराब है वो..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply