किस को मालूम है क्या होगा नज़र से पहले

किस को मालूम है क्या होगा नज़र से पहले
होगा कोई भी जहाँ ज़ात ए बशर से पहले ?

कौन इस राज़ से है मावरा क्या जानते हो
कौन मौजूद सदफ़ में था गुहर से पहले ?

राहत ए वस्ल है क्या ? रात का आराम है क्या ?
गोया जाग उठते हैं हम लोग सहर से पहले..!!

~अहमद हमेश


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply