अगर ये ज़िद है कि मुझ से दुआ सलाम न हो

अगर ये ज़िद है कि मुझ से दुआ सलाम न हो
तो ऐसी राह से गुज़रो जो राह ए आम न हो,

सुना तो है कि मोहब्बत पे लोग मरते हैं
ख़ुदा करे कि मोहब्बत तुम्हारा नाम न हो,

बहार ए आरिज़ ए गुल्गूँ तुझे ख़ुदा की क़सम
वो सुब्ह मेरे लिए भी कि जिस की शाम न हो,

मेरे सुकूत को नफ़रत से देखने वाले
यही सुकूत कहीं बाइस ए कलाम न हो,

इलाही ख़ैर कि उन का सलाम आया है
यही सलाम कहीं आख़िरी सलाम न हो,

मुझे तो रास न आई हयात ए नौ लेकिन
ख़ता मुआफ़ तुम्हारा भी ये मक़ाम न हो,

जमील उन से तआरुफ़ तो हो गया लेकिन
अब उन के बाद किसी से दुआ सलाम न हो..!!

~जमील मुरस्सापुरी


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply