रोग ऐसे भी गम ए यार से लग जाते है…

रोग ऐसे भी गम ए यार से लग जाते है
दर से उठते है तो दीवार से लग जाते है,

इश्क़ आगाज़ में हल्की सी ख़लिश रखता है
बाद में सैकड़ो आज़ार से लग जाते है,

पहले पहले होस एक आध दुकां खोलती है
फिर तो बाज़ार के बाज़ार से लग जाते है,

बे बसी भी कभी क़ुर्बत का सबब बनती है
रो न पाएँ तो गले यार से लग जाते है,

कतरनें गम की जो गलियों में उड़ी फिरती है
घर में ले आओ तो अंबार से लग जाते है,

दाग दामन के हों, दिल के हों कि चेहरे के
कुछ निशाँ उम्र की रफ़्तार से लग जाते है..!!

~अहमद फ़राज़


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply