कल जिन्हें ज़िंदगी थी रास बहुत
आज देखा उन्हें उदास बहुत,
रफ़्तगाँ का निशाँ नहीं मिलता
एक रही है ज़मीन घास बहुत,
क्यूँ न रोऊँ तेरी जुदाई में ?
दिन गुज़ारे हैं तेरे पास बहुत,
छाँव मिल जाए दामन ए गुल की
है ग़रीबी में ये लिबास बहुत,
वादी ए दिल में पाँव देख के रख
है यहाँ दर्द की उगास बहुत,
सूखे पत्तों को देख कर नासिर
याद आती है गुल की बास बहुत..!!
~नासिर काज़मी
सर में जब इश्क़ का सौदा न रहा
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “कल जिन्हें ज़िंदगी थी रास बहुत”