मसर्रतों को ये अहल ए हवस न खो देते
जो हर ख़ुशी में तेरे ग़म को भी समो देते,
कहाँ वो शब कि तेरे गेसुओं के साए में
ख़याल ए सुब्ह से हम आस्तीं भिगो देते,
बहाने और भी होते जो ज़िंदगी के लिए
हम एक बार तेरी आरज़ू भी खो देते,
बचा लिया मुझे तूफ़ाँ की मौज ने वर्ना
किनारे वाले सफ़ीना मेरा डुबो देते,
जो देखते मेरी नज़रों पे बंदिशों के सितम
तो ये नज़ारे मेरी बेबसी पे रो देते,
कभी तो यूँ भी उमँडते सरिश्क ए ग़म मजरूह
कि मेरे ज़ख़्म ए तमन्ना के दाग़ धो देते..!!
~मजरूह सुल्तानपुरी
हम को जुनूँ क्या सिखलाते हो
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “मसर्रतों को ये अहल ए हवस न खो देते”