मैं उससे जुदा वो मुझसे जुदा

मैं उससे जुदा वो मुझसे जुदा
ये दोनों बातें एक सी हैं,

आकाश में चाँद भी तारे भी
दोनों की रातें एक सी हैं,

ये बात अलग आकाश था वो
मैं धरती था वो नभ मेरा,

अब किस से मैं ये बतलाऊँ
आकाश रहा ना अब मेरा,

तारा टूटे तो दुआ करूँ
वो ठीक रहे ख़ुशहाल रहे,

कैसा भी पिछला साल गया
ये साल तो अच्छा साल रहे..!!

~अन्नू रिज़वी

यकुम जनवरी है नया साल है

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “मैं उससे जुदा वो मुझसे जुदा”

Leave a Reply