अपने घर के दर ओ दीवार को ऊँचा न करो
इतना गहरा मेरी आवाज़ से पर्दा न करो,
जो न एक बार भी चलते हुए मुड़ के देखें
ऐसी मग़रूर तमन्नाओं का पीछा न करो,
हो अगर साथ किसी शोख़ की ख़ुशबू ए बदन
राह चलते हुए मह पारों को देखा न करो,
कल न हो ये कि मकीनों को तरस जाए ये दिल
दिल के आसेब का हर एक से चर्चा न करो,
इश्क़ आसार ज़ुलेखाओं की इस बस्ती में
साहिबो पाकी ए दामाँ पे भरोसा न करो..!!
~ज़ुबैर रिज़वी
दयार ए दिल की रात में चराग़ सा जला गया
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “अपने घर के दर ओ दीवार को ऊँचा न करो”