सुना है जब से कि तुम को भी ग़म गवारा है

सुना है जब से कि तुम को भी ग़म गवारा है
ख़याल अब हमें अपना नहीं तुम्हारा है,

कभी जो सुनता हूँ आवाज़ ए बाज़गश्त अपनी
तो सोचता हूँ कि तुम ने मुझे पुकारा है,

कहाँ गई मेरी ज़िंदा दिली मैं क्यों सोचूँ ?
ये फ़र्ज़ मेरा नहीं दोस्तो तुम्हारा है,

ज़माने भर को अगर गुल तो हम को ख़ार अज़ीज़
ज़माने भर से अलग मुद्द’आ हमारा है,

ये रात अब यूँही काँटों पे लोटना है रईस
कि तू ने फूलों के साए में दिन गुज़ारा है..!!

~रईस रामपुरी

वो हँस देते हैं जब महफ़िल में मेरा नाम आता है

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “सुना है जब से कि तुम को भी ग़म गवारा है”

Leave a Reply