जब तेरे नैन मुस्कुराते हैं

जब तेरे नैन मुस्कुराते हैं
ज़ीस्त के रंज भूल जाते हैं,

क्यूँ शिकन डालते हो माथे पर
भूल कर आ गए हैं जाते हैं,

कश्तियाँ यूँ भी डूब जाती हैं
नाख़ुदा किस लिए डराते हैं ?

एक हसीं आँख के इशारे पर
क़ाफ़िले राह भूल जाते हैं..!!

~अब्दुल हमीद अदम

अगरचे मैं एक चटान सा आदमी रहा हूँ

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “जब तेरे नैन मुस्कुराते हैं”

Leave a Reply