घर पे ठंडे चूल्हे पर अगर ख़ाली पतीली है

घर पे ठंडे चूल्हे पर अगर ख़ाली पतीली है
बताओं कैसे लिख दूँ धूप फागुन की नशीली है ?

भटकती है हमारे गाँव में गूँगी भिखारन सी
ये सुब्हे फ़रवरी बीमार पत्नी से भी पीली है,

बग़ावत के कँवल खिलते हैं दिल के सूखे दरिया में
मैं जब भी देखता हूँ आँख बच्चों की पनीली है,

सुलगते जिस्म की गर्मी का फिर एहसास हो कैसे
मुहब्बत की कहानी अब जली माचिस की तीली है..!!

~अदम गोंडवी

ये अमीरों से हमारी फ़ैसलाकुन जंग थी

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “घर पे ठंडे चूल्हे पर अगर ख़ाली पतीली है”

Leave a Reply