कितना सुकूत है रसन ओ दार की तरफ़

कितना सुकूत है रसन ओ दार की तरफ़
आता है कौन जुरअत ए इज़हार की तरफ़,

दश्त ए वफ़ा में आबला पा कोई अब नहीं
सब जा रहे हैं साया ए दीवार की तरफ़,

क़स्र ए शही से कहते हैं निकलेगा मेहर ए नौ
अहल ए ख़िरद हैं इस लिए सरकार की तरफ़,

वित्नाम ओ कोरिया से अदू को निकाल लें
आएँगे लौट कर लब ओ रुख़्सार की तरफ़,

बाक़ी जहाँ में रह गया ग़ालिब का नाम ही
हर चंद एक हुजूम था अग़्यार की तरफ़..!!

~हबीब जालिब


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

2 thoughts on “कितना सुकूत है रसन ओ दार की तरफ़”

Leave a Reply