जितने वहशी हैं चले जाते हैं सहरा की तरफ़
कोई जाता ही नहीं ख़ेमा ए लैला की तरफ़,
हम हरीफ़ों की तमन्ना में मरे जाते हैं
उँगलियाँ उठने लगीं दीदा ए बीना की तरफ़,
हर तरफ़ सुब्ह ने एक जाल बिछा रखा है
ओस की बूँद कहाँ जाती है दरिया की तरफ़,
हम भी अमृत के तलबगार रहे हैं लेकिन
हाथ बढ़ जाते हैं ख़ुद ज़हर ए तमन्ना की तरफ़..!!
~राही मासूम रज़ा
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























