मेरे चेहरे में कोई और ही चेहरा देखे

मेरे चेहरे में कोई और ही चेहरा देखे
वक़्त माथे की लकीरों में वो ठहरा देखे,

सब को देती है अलग रंग ये तस्वीर ए हयात
सब्ज़ गुलशन तो कोई धूल का सहरा देखे,

उस के हाथों में जो रहती है वो ताबीर रहे
क्यूँ मगर दे के मेरे ख़्वाब पे पहरा देखे,

उस को एहसास की नायाब गुहर मिलते हैं
डूब कर बहर ए तख़य्युल में जो गहरा देखे,

नाम लिखा है अनोखा सा कहीं एक फ़रोग़
दिल मोहब्बत का हर एक बाब सुनहरा देखे..!!

~फ़रोग़ ज़ैदी


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply