कोई सनम तो हो कोई अपना ख़ुदा तो हो

कोई सनम तो हो कोई अपना ख़ुदा तो हो
इस दश्त ए बेकसी में कोई आसरा तो हो,

कुछ धुँदले धुँदले ख़्वाब हैं कुछ काँपते चराग़
ज़ाद ए सफ़र यही है कुछ इस के सिवा तो हो,

सूरज ही जब न चमके तो पिघलेगी बर्फ़ क्या ?
बन जाएँ वो भी मोम मगर दिल दुखा तो हो,

हर चेहरा मस्लहत की नक़ाबों में खो गया
मिल बैठें किस के साथ कोई आश्ना तो हो,

ख़ामोश पत्थरों की तरह क्यूँ हुआ है शहर ?
धड़कन दिलों की गर नहीं आवाज़ ए पा तो हो,

बाक़ी है एक दर्द का रिश्ता सो वो भी अब
किस से निभाएँ हम कोई दर्द आश्ना तो हो..!!

~बशर नवाज़


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply