हम तो शायद यहाँ के थे ही नहीं

हम तो शायद यहाँ के थे ही नहीं
इस ज़मीं आसमाँ के थे ही नहीं,

तन्हा तन्हा ही तय किया है सफ़र
हम किसी कारवाँ के थे ही नहीं,

अपने दिल में न दी जगह उस ने
हम मकीं उस मकाँ के थे ही नहीं,

मौसम ए गुल में भी न खुल पाए
फूल जो गुल्सिताँ के थे ही नहीं,

तुम को साहिल अमाँ वो क्या देते ?
जो कि क़ाइल अमाँ के थे ही नहीं..!!

~राम चंद्र वर्मा साहिल

Leave a Reply