जो शजर बे लिबास रहते हैं

जो शजर बे लिबास रहते हैं
उन के साए उदास रहते हैं,

चंद लम्हात की ख़ुशी के लिए
लोग बरसों उदास रहते हैं,

इत्तिफ़ाक़न जो हँस लिए थे कभी
इंतिक़ामन उदास रहते हैं,

मेरी पलकें हैं और अश्क तेरे
पेड़ दरिया के पास रहते हैं,

उन के बारे में भी सोचिए ज़रा
जो मुसलसल उदास रहते हैं..!!

~ताहिर फ़राज़


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply