बेलौस मुफ़्लिसी भी है क़ुबूल मुझे

बेलौस मुफ़्लिसी भी है क़ुबूल मुझे
मगर अमीर ए शहर बदकार नहीं,

दुश्मन ए बदतर से भी निभा लूँगा
मगर दोस्त कोई भी अदाकार नहीं,

दुश्मनी में रहे क़ायम मेयार नवाब
मुझे कत्तई पसंद ख़ूँ ए ऐतबार नहीं,

खुले दिल की नफरते भी पसंद है मुझे
पर किसी का दिखावे का प्यार नहीं..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply