यारो किसी क़ातिल से कभी प्यार न माँगो

यारो किसी क़ातिल से कभी प्यार न माँगो
अपने ही गले के लिए तलवार न माँगो,

गिर जाओगे तुम अपने मसीहा की नज़र से
मर कर भी इलाज ए दिल ए बीमार न माँगो,

खुल जाएगा इस तरह निगाहों का भरम भी
काँटों से कभी फूल की महकार न माँगो,

सच बात पे मिलता है सदा ज़हर का प्याला
जीना है तो फिर जीने का इज़हार न माँगो,

उस चीज़ का क्या ज़िक्र जो मुमकिन ही नहीं है
सहरा में कभी साया ए दीवार न माँगो..!!

~क़तील शिफ़ाई


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply