यूँ लग रहा है जैसे कोई आस पास है

यूँ लग रहा है जैसे कोई आस पास है
वो कौन है जो है भी नहीं और उदास है,

मुमकिन है लिखने वाले को भी ये ख़बर न हो
क़िस्से में जो नहीं है वही बात ख़ास है,

माने न माने कोई हक़ीक़त तो है यही
चर्ख़ा है जिस के पास उसी की कपास है,

इतना भी बन सँवर के न निकला करे कोई
लगता है हर लिबास में वो बे लिबास है,

छोटा बड़ा है पानी ख़ुद अपने हिसाब से
उतनी ही हर नदी है यहाँ जितनी प्यास है..!!

~निदा फ़ाज़ली

Leave a Reply