इंसानी सोच का मौसम बदलता रहता है

इंसानी सोच का मौसम बदलता रहता है
फ़ितूरी दिमाग बेकाम भी चलता रहता है,

ज़रा सी ओट ही बचाती है उसको बुझने से
हवा के दरमियाँ भी दीया जलता रहता है,

चल पड़े वही पहुँचते है अपनी मंज़िल तक
सफ़र को टालते रहने से टलता रहता है,

आलम ए ज़म्हुरियत में अब सोचना है शेरो को
दहाड़ने से भी जंगल दहलता रहता है..!!


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply