वो एक रात की गर्दिश में इतना हार गया

वो एक रात की गर्दिश में इतना हार गया
लिबास पहने रहा और बदन उतार गया,

हसब नसब भी किराए पे लोग लाने लगे
हमारे हाथ से अब ये भी कारोबार गया,

उसे क़रीब से देखा तो कुछ शिफ़ा पाई
कई बरस मेरे जिस्म से बुख़ार गया,

तुम्हारी जीत का मतलब है जंग फिर होगी
हमारे हार का मतलब है इंतिशार गया,

तू एक साल में एक साँस भी न जी पाया
मैं एक सज्दे में सदियाँ कई गुज़ार गया..!!

~हसीब सोज़


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply