रह के मक्कारों में मक्कार हुई है दुनिया
मेरे दुश्मन की तरफ़दार हुई है दुनिया,
पाक दामन थी ये जब तक थी मेरे हुजरे में
छोड़ के मुझको गुनहगार हुई है दुनिया,
ऐन मुमकिन है के बदनाम मुझे भी कर दे
मेरी शोहरत से जो बेज़ार हुई है दुनिया,
तू नहीं था तो ये रौनक़ भी कहाँ थी पहले
तेरे आने से ही गुलज़ार हुई है दुनिया,
अपनी पलकों से झटकते हुए कुछ ख़्वाबों को
ले के अंगड़ाइयाँ बेदार हुई है दुनिया,
कुछ दिनों से ये ख़बर गूँज रही है ‘मोहसिन’
एक शाइ’र की तलबगार हुई है दुनिया..!!
~मोहसिन आफ़ताब केलापुरी
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























