काम इस दिल की तबाही से लिया क्या जाए…

काम इस दिल की तबाही से लिया क्या जाए
सोचता हूँ कि ख़राबे में किया क्या जाए ?

ऐ किसी याद की खिड़की से गुज़रते मौसम
क्या दिया जाए तुझे और लिया क्या जाए ?

इस गिरेबाँ को किसी मौज में आ कर मैंने
चाक अगर कर ही लिया है तो सिया क्या जाए ?

तेरी ख्वाहिश कि किसी आखिरी दरवाज़े पर
मरना मुमकिन ना रहे गर तो ज़िया क्या जाए ?

~मक़सूद वफ़ा


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply