बीते रिश्ते तलाश करती है…

बीते रिश्ते तलाश करती है
ख़ुशबू गुंचे तलाश करती है,

जब गुज़रती है उस गली से सबा
ख़त के पुर्ज़े तलाश करती है,

अपने माज़ी की जुस्तज़ू में बहार
पीले पत्ते तलाश करती है,

एक उम्मीद बार बार आ कर
अपने टुकड़े तलाश करती है,

बूढ़ी पगडंडी शहर तक आ कर
अपने बेटे तलाश करती है..!!

~गुलज़ार


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply