मुझे यक़ीं है कोई रास्ता तो निकलेगा
अगर जो कुछ नहीं निकला ख़ुदा तो निकलेगा,
मैं रेगज़ारों में दरिया तलाश करता हूँ
मेरी तलाश से एक सिलसिला तो निकलेगा,
किताब ए ज़ीस्त के पन्ने पलट रहा हूँ मैं
किसी वरक़ से कोई फ़ल्सफ़ा तो निकलेगा,
दिए दिखाते रहो दिन में ऐसे सूरज को
जो उस के दिल में अंधेरा हुआ तो निकलेगा,
ये सोच कर के चमन में लगा दी आग उस ने
के इस में कोई परिंदा हुआ तो निकलेगा,
सदाएँ देना मेरा काम है करूँगा मैं
कोई पहाड़ मेरा हमनवा तो निकलेगा,
मैं सारे शहर को ख़्वाबीदा छोड़ कर निकला
के आँख खुलने पे एक रहनुमा तो निकलेगा,
चलो भी शम्स उठो जुगनुओं की महफ़िल से
तुम्हारे बा’द कोई मुद्द’आ तो निकलेगा..!!
~चंद्रशेखर पाण्डेय शम्स
अपना तुम्हें बनाना था कह कर बना लिया
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























1 thought on “मुझे यक़ीं है कोई रास्ता तो निकलेगा”