क्या अभी कहियेगा मुझ को अपना सौदाई कि बस

क्या अभी कहियेगा मुझ को अपना सौदाई कि बस
और कुछ मद्द ए नज़र है अपनी रुस्वाई कि बस,

चौदहवीं का चाँद फूलों की महक ठंडी हवा
रात उस काफ़िर अदा की ऐसी याद आई कि बस,

हम को तो मंज़ूर है ही अपनी तस्कीन ए नज़र
है मगर उन को भी वो शौक़ ए ख़ुद आराई कि बस,

जब मुझे देखा उन्हें शर्म आ गई घबरा गए
वो हुई है ख़ैर से दोनों कि रुस्वाई कि बस,

अब भी कोह ए तूर पर गोया ज़बान ए हाल से
है कोई और उस के जल्वे का तमन्नाई कि बस,

चाक करने ही को था मैं दामन ए होश ओ ख़िरद
जाने किस की मेरे कानों में सदा आई कि बस,

आज वहशत से मिरी घबरा गए वो भी रईस
आज तो ख़ुद पर मुझे इतनी हँसी आई कि बस..!!

~रईस रामपुरी

हम अहल ए दिल का समझिए क़रार बाक़ी है

Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “क्या अभी कहियेगा मुझ को अपना सौदाई कि बस”

Leave a Reply