अब छत पे कोई चाँद टहलता ही नहीं है

अब छत पे कोई चाँद टहलता ही नहीं है
दिल मेरा मगर पहलू बदलता ही नहीं है,

कब से मैं यहाँ बुत बना बैठा हूँ सर ए राह
बुत है कि शिवाले से निकलता ही नहीं है,

सोने की जगह रोज़ बदलता हूँ मैं लेकिन
वो ख़्वाब किसी तरह बदलता ही नहीं है,

मैं खींचता रहता हूँ उसे दिल से शब ओ रोज़
वो तीर मेरे दिल से निकलता ही नहीं है..!!

~आलम ख़ुर्शीद


Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply