हम वो बुझदिल नहीं जो यलगार से डर जाएँगे
तुम ने ये समझा कि हम तलवार से डर जाएँगे,
तुम जैसे कायरो को यूँ चुटकियों में मसल दें
तुम ने क्या समझा कि एक वार से डर जाएँगे ?
हम ने ख़ुद अपने लहू से ही तो सींचा है वतन
तुम ने समझा कि हम हथियार से डर जाएँगे,
हर ज़ुल्म ओ सितम का हिसाब लिख रखा है
तुम ने समझा कि हम दुत्कार से डर जाएँगे,
टूटेगी ख़ामोशी तो तलवारें भी चुप हो जाएँगी
तुम ने समझा कि हम फटकार से डर जाएँगे,
छुप कर वार करने वालों बंद करो ये गंदा खेल
तुम ने समझा कि हम दो चार से डर जाएँगे..!!
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























