जाने कितने रकीब रहते है
ज़िन्दगी के क़रीब रहते है,
मेरी सोचो के आस्तां से परे
मेरे अपने हबीब रहते है,
उनको दिल की दवा नहीं मिलती
जिनके घर में तबीब रहते है,
जैसे सहरा में शाम ढलती है
ऐसे अपने नसीब रहते है,
तुमने देखा नहीं मगर दिल में
वसवसे तो अज़ीब रहते है,
कुछ फ़कीरो के भेष में अक्सर
बादशाह भी क़रीब रहते है..!!
Discover more from Hindi Gazals :: हिंदी ग़ज़लें - A Huge collection of Hindi/Urdu Ghazals :: हिंदी/उर्दू ग़ज़लों का विशाल संग्रह
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

























